होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Nuh:हरियाणा में भगवा यात्रा पर जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग में कई घायल

Nuh:हरियाणा में भगवा यात्रा पर जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग में कई घायल

 

Haryana News:हरियाणा के नूंह से दो गुटों के बीच भारी झड़प की खबर सामने आ रही है। नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की तरफ से निकाली जा रही बृजमंडल यात्रा के दौरान कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया। इसमें कुछ लोगों के घायल होने और एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के अलावा नूंह जिला प्रशासन के आला अधिकारी स्थिति को कंट्रोल करने में लगे हुए हैं।

 

यात्रा नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से फिरोजपुर-झिरका की तरफ रवाना हुई थी। जैसे ही यात्रा तिरंगा पार्क के पास पहुंची, वहां एक समूह के लोग पहले से जमा थे। दोनों पक्ष के आमने-सामने आते ही उनमें तकरार हो गई और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इसकी वजह से पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि, बृज मंडल यात्रा के दौरान यह पथराव और फायरिंग हुई। जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक साल की भांति इस साल भी बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली गई है। जिसमें गुरुग्राम से भी सैकड़ों गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नल हड शिव मंदिर मेवात में गए हुए थे।

भरतपुर में बच्चों की वजह से हुआ था विवाद
गुरुग्राम विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री यशवंत शेखावत की माने तो- यात्रा जैसे ही शिव मंदिर नल हड पहुंची, उसी दौरान शरारती तत्वों ने यात्रा पर पथराव शुरू कर दिया और कई गाड़ियों में भी आगजनी और तोड़फोड़ की है। बता दें, हाल फिलहाल में मुहर्रम के मौके पर ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें दो गुटों में टकराव हुआ और मामला बढ़ गया। पहला वाक्य राजस्थान के भरतपुर जिले के मछली मोहल्ला की है जहां मुहर्रम पर हर वर्ष की तरह ताजिया निकाला गया। ताजिया को उठाने और उसका नेतृत्व करने के लिए बच्चों में झगड़ा हो गया। बच्चों के इस झगड़े ने रविवार को बड़ा रूप ले लिया। इसके बाद मोहल्ले में दो गुटों में जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 30 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 


संबंधित समाचार