होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में अब वर्ष में 1 बार नियमित होंगे अनुबंध कर्मचारी,नियमितीकरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव

हिमाचल में अब वर्ष में 1 बार नियमित होंगे अनुबंध कर्मचारी,नियमितीकरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव

 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के विभिन्न विभागों में अगले वर्ष से सिर्फ 31 मार्च को ही दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जायेगा। राज्य सरकार ने 30 सितंबर को नियमित करने की पूर्व की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। मार्च 2024 से रिक्त पदों के हिसाब से ही कर्मचारी नियमित होंगे। नियमित करने के लिए अनुबंध पर भी नियुक्ति के समय की वरिष्ठता ली जाएगी। कार्मिक विभाग ने सोमवार की शाम को इस बारे में अधिसूचना जारी की। सुक्खू सरकार ने 2 साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। 

राज्य सरकार ने 31 मार्च 2024 से इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। जिन कर्मचारियों का अनुबंध सेवाकाल 31 मार्च 2024 तक 2 वर्ष का हो जाएगा, उन्हें रिक्त नियमित पदों के हिसाब से ही नियमित किया जाएगा। अगर उपलब्ध नियमित पद पर्याप्त नहीं होंगे तो कई पात्र कर्मचारी अब से नियमित नहीं हो पाएंगे। इन्हें नियमित पद रिक्त होने के बाद नियमित किया जाएगा। 30 सितंबर को 2 वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित होने के लिए अगले वर्ष 31 मार्च के महीने तक का इंतजार करना होगा। 

वहीं पूर्व की तरह नियमितीकरण के लिए संबंधित कर्मचारी को मेडिकल प्रस्तुत करना होगा। सभी दस्तावेजों की जांच के लिए विभागीय स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जायेगी। नियमित करने पर संबंधित कर्मचारी को रिक्त पद का न्यूनतम टाइम स्केल दिया जाएगा। नियमितीकरण पर संबंधित कर्मचारी को राज्य में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकेगा। 
 


संबंधित समाचार