होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट से नहीं की गई कोई छेड़छाड़: आईटी मंत्रालय

प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट से नहीं की गई कोई छेड़छाड़: आईटी मंत्रालय

 

कांग्रेस पार्टी (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बीते मंगलवार को केंद्र सरकार (Central Govt) पर आरोप लगाया था कि उनके बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) हैक (hack) कर लिया गया है। इसका जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी के इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। प्रियंका गांधी के आरोप के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया।
 

बुधवार को इस मामले की प्रारंभिक जांच करने के बाद मंत्रालय ने प्रियंका गांधी के आरोप को बेबुनियाद करार दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) ने इस मामले को लेकर कहा है कि प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि प्रियंका द्वारा जो आरोप लगाए थे वह झूठे और बेबुनियाद हैं। प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
 

बता दें कि बीते मंगलवार को प्रियंका गांधी ने कहा था कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) तो फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं, मेरे तो बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कराया जा रहा है। भाजपा सरकार तो विपक्षी दलों के खिलाफ दमन का रवैया अपना रही है। प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि उनका अब कोई काम नहीं रह गया है, वे मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एक दिन पहले खत्म हुआ संसद का शीत सत्र, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें क्या-क्या हुआ


संबंधित समाचार