होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana में नई सरकार का हुआ गठन, जानें सचिवालय में मिले मंत्रियों के कमरों का नंबर

Haryana में नई सरकार का हुआ गठन, जानें सचिवालय में मिले मंत्रियों के कमरों का नंबर

 

Haryana Ministers List: हरियाणा में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार अपनी सरकार बना ली है। इस दौरान 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी समेत 14 विधायकों को शपथ मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दूसरे नंबर पर अनिल विज को शपथ दिलाई गई। आइए जानते हैं हरियाणा के मंत्रियों को सचिवालय में कौन सा कमरा नंबर मिला है।

हरियाणा के मंत्रियों को सचिवालय में कमरे अलॉट

हरियाणा के मंत्रियों को सचिवालय में कमरे अलॉट कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री आरती राव को कमरा नंबर 43सी मिला है। रणबीर गंगवा को कमरा नंबर 43ए मिला है। राव नरबीर को कमरा नंबर 39 मिला है। कृष्ण लाल पंवार को कमरा नंबर 34 मिला है। अनिल विज को कमरा नंबर 32 यानी पुराना कमरा ही मिला है। कृष्ण बेदी को कमरा नंबर 24 मिला है। श्रुति चौधरी को कमरा नंबर 31 मिला है। विपुल गोयल को कमरा नंबर 49 मिला है। श्याम सिंह राणा को कमरा नंबर 47 मिला है।  

नायब सैनी बने दूसरी बार CM 

नायब सिंह सैनी को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। चुनाव से कुछ महीने पहले ही उन्हें सीएम बनाया गया था। 2014 में वह अंबाला के नारायणगढ़ से विधायक बने थे। उन्हें खट्टर सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया था। 

इसके बाद वह कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद चुने गए। वह पिछले कार्यकाल में करनाल उपचुनाव में विधायक चुने गए थे। सैनी लाडवा से इस बार विधायक चुने गए हैं। वह 1996 से बीजेपी और आरएसएस से जुड़े हुए हैं। सैनी को पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। वह ओबीसी समुदाय से आते हैं।
 

यह भी पढ़ें- Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, हरियाणा में इन 2 दिन पड़ेगी बारिश


संबंधित समाचार