होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics Championship में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने

Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics Championship में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने

 

World Athletics Championship 2023 Men Javelin Final: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है और विदेशी मिट्टी पर भारत का परचम लहराया है। उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीत लिया है। पहला थ्रो में नीरज ने फाउल किया था। लेकिन दूसरे थ्रो में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया क्योंकि उनके बाद उनसे आगे कोई भी एथलीट भाला नहीं फेंक पाया। वहीं परिसपर्धा में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे और कांस्य पदक चेक गणराज्य के जाकूब वाल्देज ने जीता। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर रहा।

 

अरशद नदीम ने नीरज को दी टक्कर
आपको पता हो कि नीरज चोपड़ा ने क्वालीफाइंग राउंड में 88.77 मीटर का थ्रो फेंका था, जो की उनका चैंपियनशिप में अब तक का बेस्ट प्रदर्शन था। फाइनल में नीरज 88.17 मीटर दूर भाला फेंक पाए। जहां उन्हे पाकिस्तान के अरशद नदीम से काटे की टक्कर मिली, लेकिन नदीम 88 मीटर के मार्क को पार नहीं कर पाए। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 87.82 मीटर का थ्रो फेंका और दूसरे रैंक पर रहे।

 

नीरज के अलावा किशोर जेना और डीपी मनु भी थे फाइनलिस्ट


अमेरिका के यूजीन में हुई पिछली विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर पदक जीता था। जो इस प्रतियोगिता में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। नीरज चोपड़ के अलावा भारत के किशोर जेना और डीपी मनु फाइनल में पहुंचे थे। किशोर ने पांचवें प्रयास में 84.77 मीटर का थ्रो फेंका और चौथे स्थान पर रहे। वहीं, मनु 83.72 के थ्रो के साथ छठे नंबर पर रहे। यह पहली बार था जब तीन भारतीयों ने विश्व चैंपियनशिप में किसी फाइनल में जगह बनाई है। 


संबंधित समाचार