होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा के CM बने नायब सैनी, मंत्रिमंडल में अनिल विज समेत इन 13 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

हरियाणा के CM बने नायब सैनी, मंत्रिमंडल में अनिल विज समेत इन 13 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

 

 

CM Nayab Saini Cabinet : हरियाणा में नायब सैनी ने 20वें मुख्यमंत्री कै तौर पर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। सीएम के साथ ही 13 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। ऐसे में भाजपा की 3.O की सरकार बनकर तैयार है। 

दरअसल जिन 13 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई है, उनमें अनिल विज, महिपाल ढांडा,कृष्ण पाल पंवार, आरती राव, विपुल गोयल , कृष्ण कुमार बेदी, डॉ कृष्ण लाल मिड्डा, डॉ अरविंद शर्मा, गौरव गौतम, राजेश नागर, राव नरबीर सिंह, रणबीर सिंह गंगवा और श्रुति चौधरी शामिल हैं।

इन 2 विधायकों ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

- हरियाणा की पलवल विधानभा सीट से चुनाव जीतकर आए गौरव गौतम को भी नायब सिंह सैनी कैबिनेट में जगह दी गई है। उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा दिया गया है। वह पहली बार विधायक बने है। गौरव गौतम ने पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल 33 हजार से ज्यादा वोट से हराया था। ऐसे में 25 साल बाद पलवल जिले को मंत्री पद मिला है। वह ब्राह्मण समाज से आते हैं। 

- राजेश नागर को नायब सिंह सैनी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। नागर तिगांव से विधायक चुनकर आए हैं। 2019 में भी तिगांव से जीत चुके हैं। कहा जाता है कि सौम्य स्वभाव वाले राजेश नागर के बीजेपी आलाकमान के साथ अच्छे संबंध हैं। ये ही वजह है कि उन्हें सैनी कैबिनेट में जगह मिली है। राजेश नागर ने आज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली है। वह ओबीसी समाज से आते हैं।  

सीएम सैनी की कैबिनेट में ओबीसी, जाट, ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी और खत्री समाज से आने वाले चेहरे को जगह दी गई है। जिसके चलते जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया गया है। सीएम की कैबिनेट में ओबीसी के 5 चेहरे हैं। जाट, ब्राह्मण और SC समाज से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य समाज से एक-एक चेहरे को मंत्री बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें- भारत में लेडी ऑफ जस्टिस का नया रुप, 'न्याय की देवी' की मूर्ति में हुए कुछ सकारात्मक बदलाव


संबंधित समाचार