होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 2 शूटर गोवा से गिरफ्तार

नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 2 शूटर गोवा से गिरफ्तार

 

Nafe Singh Rathee Murder Case: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में गोवा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि आशीष और सौरभ को हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल, जिला पुलिस और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के संयुक्त अभियान में गोवा से गिरफ्तार किया गया। 

दिल्ली में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उत्तरी गोवा से गिरफ्तार किया गया, जहां वे एक होटल में ठहरे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को दोपहर तक राष्ट्रीय राजधानी लाया जाएगा।

वहीं, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आशीष, सौरभ, नकुल और अतुल वे चार आरोपी हैं जिन्होंने 25 फरवरी को राठी और किशन के वाहन पर गोलीबारी की थी।अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (दक्षिण-पश्चिम रेंज) की एक टीम गोवा में चलाए गए अभियान में शामिल थी। उधर, हरियाणा पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावरों को विभिन्न जानकारियों के आधार पर गोवा से गिरफ्तार किया गया और उन्हें बहादुरगढ़ लाया जाएगा।

बता दें कि 25 फरवरी को झज्जर के बहादुरगढ़ में नफे सिंह राठी और पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन की अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन पर गोलीबारी कर हत्या कर दी थी। दिल्ली के नांगलोई में रहने वाले आशीष और सौरभ ब्रिटेन में रह रहे गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथी हैं। सांगवान ने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राठी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

 


संबंधित समाचार