होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चीन में फैल रही है रहस्यमयी बीमारी, रोजना 7000 हजार से अधिक बच्चों को बना रही है अपना शिकार

चीन में फैल रही है रहस्यमयी बीमारी, रोजना 7000 हजार से अधिक बच्चों को बना रही है अपना शिकार

 

उत्तरी चीन में सांस संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, खासकर बच्चों में अधिक तौर पर इस बीमारी के लक्षण देखे जा रहे हैं। जिससे देश में पहली बार कोविड-19 के उभरने के 4 साल बाद एक नई महामारी के खतरे की अटकलें तेज हो गई हैं। हालाँकि, चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि बढ़ते संक्रमण पहले से ज्ञात वायरस का मिश्रण हैं और पिछले दिसंबर में सख्त कोविड प्रतिबंध हटाए जाने के बाद देश के पहले पूर्ण ठंड के मौसम से जुड़े हैं।

13 नवंबर को  चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि की सूचना दी, खासकर बच्चों में। चीनी अधिकारियों ने बढ़ते मामलों के लिए कोविड प्रतिबंधों की समाप्ति, ठंड के मौसम के आगमन और इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया, रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (आरएसवी) और SARS-CoV-2 - वायरस जो ज्ञात रोगजनकों के प्रसार को जिम्मेदार ठहराया है। 

साथ ही लक्षणों में बुखार, बिना खांसी के फेफड़ों में सूजन और फुफ्फुसीय गांठें शामिल हैं - फेफड़ों पर गांठें जो आमतौर पर पिछले संक्रमण का परिणाम होती हैं। किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस अज्ञात बीमारी को लेकर चीन से सूचना मांगने और इस विषय पर दुनिया के साथ जानकारी साझा की है। फिलहाल इस खबर के सामने आ जाने से दुनिया भर के देश भी अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। क्योंकि पूर्व मे चीन पर कोराना और इसके फैलाव को लेकर भी सवालिया निशान खड़े होते रहे हैं, दरसल चीन में एक्सोटिक एनिमल बाजारों का लगना आम है। जहां जिंदा जानवरों में चमगादड़, कुत्तों से लेकर सांप तक दुकानों पर बिकने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। ऐसे में एक स्थान पर रहने से संक्रमित जानवर से अन्य जानवरों में यह बीमारी आसानी से फैल जाती है जिसके बाद अंत में इंसानों का इसकी चपेट में आ खतरा बना रहता हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार चीन में बच्चों के अस्पताल में रोजना करीब 7000 हजार नए निमोनिया मरीज सामने आ रहे हैं
 


संबंधित समाचार