होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मिजोरम में म्यांमार का हवाई जहाज हुआ क्रैश, बर्मी सेना के 6 जवान हुए घायल

मिजोरम में म्यांमार का हवाई जहाज हुआ क्रैश, बर्मी सेना के 6 जवान हुए घायल

 

भारत के पूर्वोत्तर में स्थित राज्य मिजोरम से बड़ी खबर सामने आयी है, जहां एक हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त होकर क्रैश हो गया है। जानकारी के अनुसार यह हवाई जहाज म्यांमार की सेना का था और मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके बाद सभी घायलों को लेंगपुई के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है। 

मिजोरम के डीजीपी के मुताबिक इस हवाई जहाज में करीब 14 यात्री सवार थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हवाई जहाज म्यांमार की सेना के जवानों को लेने आया था। जोकि देश के जातिय विद्रोही संगठनों से बचकर भारत के इस पूर्वोत्तर राज्य में पनाह और शरण लेने आए हुए थे। इससे पहले भारत ने कुल 184 म्यामार सैनिकों वापस भी भेज दिया था। वहीं असम राइफल्स के एक अधिकारी ने नाम जगजाहिर ना करने की शर्त पर जानकारी दी कि पिछले हफ्ते कुल 284 सैनिकों ने भारत में शरण ली।   
 


संबंधित समाचार