होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस राखी पर जरूर ट्राई करें मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

इस राखी पर जरूर ट्राई करें मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

 

Rakhi Mehndi Designs : हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों का शुभारंभ अगस्त महीने में हो जाता है। इस अवसर पर घर की महिलाएं व लड़कियां हाथों में मेंहदी बड़े मन से लगवाती हैं। ऐसे में मेंहदी के डिजाइन सिलेक्ट करने में बड़ी परेशानी भी होती है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपकी इस परेशानी को दूर कर देंगे। वहीं हमारे द्वारा बताई डिजाइन को लगवाने में अपका समय और खर्च दोनों ही बचेंगा। चलिए जानते हैं इन खास मेहंदी डिजाइन के बारे में...

लेटेस्ट व ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

जाल वाली मेहंदी डिजाइन

अगर आपको आसान व सुंदर मेहंदी डिजाइन लगानी है तो आप जाल वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। आपको बस हाथों पर जाल बनाकर एक बॉक्स में डॉट लगानी है और दूसरे में नहीं। जाल के साथ-साथ आप कॉर्नर में फूल या छोटी-छोटी बेल भी बना सकते हैं। 

फूल वाला मेहंदी डिजाइन 

मेहंदी वाले डिजाइन में खास तरह के फूल पत्ती से आधा चांद बनाएं और चांद के अंदर जाल बनाएं। अगर आप पूरे हाथ को इस डिजाइन से कवर करना चाहती हैं, तो आप गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन या कैरी मेहंदी डिजाइन से उसे पूरा कर सकती हैं। यह डिजाइन जल्दी लग जाएगा। इसके अलावा आप  हाथ के बीचों-बची फूल बनाकर और उंगलियों को मेहंदी से कवर करें। 

सिंगल मोर बेल मेहंदी डिजाइन

मेहंदी डिजाइन में मोर वाली मेहंदी किसे नहीं पता अगर आप बेल वाली मेहंदी में मोर डिजाइन बनाना चाहती हैं तो फूल, पत्तियों की बेल और छोटे-छोटे कई मोर को एक बेल में जोड़ते हुए बनाएं, इस तरह से आपके हाथों में सिंगल मोर बेल मेहंदी आसानी से लग जाएगी। इस डिजाइन की खास बात यह है कि यह बेल थोड़ी चौड़ी होती है, जिस वजह से यह पूरी हथेली को कवर कर लेतेी है।

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन को भी खूब पसंद किया जाता है साथ ही यह डिजाइन काफी ट्रेंड में भी रहता है। इस मेहंदी को आप खुद भी लगा सकते हैं। कलाई के पास बस ब्रेसलेट बनाएं और उंगलियों पर छोटे-छोटे डिजाइन बनाकर हाथ को खास लुक दें। इस तरह से ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन आसानी से तैयार हो जाएगी।

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

हाथों में मेहंदी डिजाइन लगाने के साथ-साथ आपको हथेली के बैक हैंड पर भी मेहंदी लगानी होती है, नहीं तो आपकी मेहंदी अधूरी सी लगती है। हथेली के बैक हैंड पर लगाने के लिए जाल वाली मेहंदी डिज़ाइन बना सकते हैं। यह काफी आकर्षक लुक लगता है।


संबंधित समाचार