होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Musheer Khan accident: सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर सड़क हादसे में हुए घायल, हालत गंभीर

Musheer Khan accident: सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर सड़क हादसे में हुए घायल, हालत गंभीर

 

Musheer Khan accident: टीम इंडिया के स्टार बैटर सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। वह अपने पिता के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना क्यों हुई, ये फिलहाल साफ नहीं है। लेकिन, मुशीर बुरी तरह जख्मी हो गए। कम से कम 2 महीने तक क्रिकेट से दूर रहने की आशंका है। 

इस हादसे के बाद अब वह मुंबई के लिए ईरानी कप नहीं खेल पाएंगे। हादसे में मुशीर को काफी चोट आई है।  गनीमत ये रही कि उनकी जान बच गई। इस चोट की वजह से मुशीर अब मुंबई के लिए ईरानी कप नहीं खेल पाएंगे। 

बता दें कि रणजी ट्रॉफी डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को 1 से 5 अक्टूबर तक लखनऊ में शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप खेलना है। वहीं मुंबई ने अभी तक मुशीर के रिप्लेसमेंट के लिए किसी खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है। लेकिन मुशीर के सड़क हादसे का शिकार होने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि मुंबई के 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन के शुरुआती दौर से भी बाहर रहने की संभावना है।

ईरानी कप के लिए मुंबई टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अद्धतराव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी , मोहम्मद जुनेद खान, रॉयस्टन डायस।


संबंधित समाचार