होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health Tips: व्यायाम करने से भी नहीं बन रहे मसल्स, ये उपाय आयेंगे काम

Health Tips: व्यायाम करने से भी नहीं बन रहे मसल्स, ये उपाय आयेंगे काम

 

आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोग अपने शरीर पर ध्यान ना के बराबर दे रहे हैं। और जो लोग व्यायम कर भी रहे हैं उन्हें उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में हमें निराश नहीं होना चाहिए और व्यायाम के दौरान हमें कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को बेहतर परिणाम मिल सके। यदि आप जिम में कसरत करते हैं और मसल्स बनाना आपकी प्राथमिकता है तो आपको यह उपाय जरूर करने चाहिए

भोजन

व्यायाम के दौरान हम अधिकतर कसरत पर ध्यान देते हैं किन्तु खुराक पर ध्यान देना भूल जाते हैं। मानव शरीर में सबसे सूक्ष्म इकाई कोशिका होती है और इन्ही कोशीकाओं के समूह से मिलकर मासपेशिया बनी होती हैं। और इनके विकास के लिए हमें प्रोटीन को अधिक मात्रा में अपने आहार में जोड़ना चाहिए, भारतीयों के भोजन में मैक्रो पोषक तत्वों में कार्बोहाइड्रटेस अधिक शामिल होता है जबकि वसा और प्रोटीन की मात्रा बहुत ही कम होती है।

नींद
व्यायाम के साथ-साथ हमें नींद को भी अहमियत देनी चाहिए, हमें प्रतिदिन 8 से 9 घंटे के बीच सोना चाहिए। नींद से शरीर की रिकवरी की प्रक्रिया तेज और जल्दी होती है साथ ही हमारे शरीर में फुर्ती बनी रहती है।

हाइड्रेशन

मानव शरीर में 70 प्रतिशत से ज्यादा पानी मौजूद होता है। व्यायम के दौरान हमारे द्वारा की गई गलतियों में से एक पर्याप्त हाइड्रेशन का ना होना भी शामिल है। ऐसे में हमें समय- समय पर पानी पीते रहना चाहिए जिससे पूरे शरीर में पोषक तत्वों का शरीर के अन्य अंगों तक आदान-प्रदान आसानी से चलता रहे।
कम्पाउंड व्यायाम
कम्पाउंड व्यायाम करने से हमारे शरीर की एक से ज्यादा मासपेशिया सम्मलित होती है। जिससे शरीर में मांसपेशिया का विकास जल्दी होता है और उम्मीद के मुताबिक परिणाम देखने को भी मिलते हैं
 
 


संबंधित समाचार