होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Mulayam Singh Passed Away: 82 साल की उम्र में मुलायम का निधन, UP में तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान 

Mulayam Singh Passed Away: 82 साल की उम्र में मुलायम का निधन, UP में तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान 

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुलायम ने आज सुबह 8.16 पर गुरुग्राम (Gurugram) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह काफी दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से ही सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। वह तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री और केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। वह बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिर उन्हें 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का मेदांता अस्पताल में एक डॉक्टरों के पैनल द्वारा इलाज किया जा रहा था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ अस्पताल में ही हैं। उनका शव दिल्ली से लखनऊ लाने की तैयारी है। फिर यहां से उनका शव इटावा ले जाया जाएगा। मुलायम सिंह के निधन की जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी। 

मुलायम के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दुख जताया हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 3 दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान भी किया है।

 

यह भी पढ़ें- Arogya Bharti: CM Yogi ने कहा इंसेफेलाइटिस से 50 हजार से ज्यादा मौतें, 5 साल में की कंट्रोल


संबंधित समाचार