होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Mouni Roy Health:किस चिंता में हैं मौनी रॉय? 9 दिनों तक हॉस्पिटल में थीं एडमिट,पति के लिए कही ये बात

Mouni Roy Health:किस चिंता में हैं मौनी रॉय? 9 दिनों तक हॉस्पिटल में थीं एडमिट,पति के लिए कही ये बात

 

Mouni Roy Admitted In Hospital For 9 Days: टीवी शो नागिन की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई, जिससे फैंस परेशान हो गए हैं। दरअसल वह पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया से गायब थीं और अब एक्ट्रेस ने बताया है कि वो पिछले 9 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थीं। हालांकि अब डिस्चार्ज हो गई हैं और घर लौट आई हैं।

उन्होंने ये भी बताया की सीरियस हेल्थ इश्यू के कारण उनकी हालत ऐसी हो गई थी। मौनी रॉय ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा करते हुए इस खबर की घोषणा कि वह नौ दिनों तक अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और घर वापस आ गई हैं।

पोस्ट में उनके पति सूरज नांबियार के साथ एक सेल्फी है। वे कार में बैठे हैं। एक अन्य तस्वीर में उनके हाथ में प्रवेशनी दिखाई दे रही है। वहीं एक और तस्वीर में उनके कुत्ते का पंजा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा, शेयर की गई अन्य तस्वीरों में से एक में मौनी अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं और लूडो खेल रही हैं। आखिरी तस्वीर उनके दो पालतू कुत्तों की खेलते हुए सबसे मनमोहक तस्वीर है।

पोस्ट के कैप्शन में मौनी रॉय ने लिखा, "अस्पताल में 9 दिन बिताने के बाद मैं अब तक की किसी भी चीज से कहीं ज्यादा गहरी शांति से अभिभूत हूं। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं घर वापस आ गई हूं और धीरे-धीरे लेकिन बहुत अच्छे से ठीक हो रही हूं। हर चीज से ऊपर एक खुशहाल स्वस्थ जीवन है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "मेरे सबसे प्यारे दोस्तों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने अपना कीमती समय मेरी देखभाल में बिताया, मुझे शुभकामनाएं और प्यार भेजा। आई लव यू। सूरज नाम्बियार आपके जैसा कोई नहीं है... मैं हमेशा आभारी हूं। ओम नम: शिवाय।"


संबंधित समाचार