होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Morocco Earthquake:मोरक्को में आए भूकंप में 2 हजार से ज्यादा मौतें, जानें ताजा हालात

Morocco Earthquake:मोरक्को में आए भूकंप में 2 हजार से ज्यादा मौतें, जानें ताजा हालात

 

Morocco Earthquake:मोरक्को के मराकेश शहर में शुक्रवार, 8 सितंबर देर शाम में आए भयंकर भूकंप की वजह से 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 6.8 की तीव्रता से आए इस भूकंप में 2,012 से अधिक लोगों की जान चली गई और 2,059 अन्य घायल हो गए हैं,जबकि कई लोग बेघर हो गए हैं।

मोरक्को के अधिकारियों ने शनिवार को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सेना के एक बयान के अनुसार मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने सशस्त्र बलों को विशेष खोज और बचाव दल और एक सर्जिकल फील्ड अस्पताल तैनात करने का निर्देश दिया।

भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त,  खोज और बचाव अभियान जारी
मोरक्को के हाई एटलस पर्वतों में आए भूकंप की वजह से देश के सबसे नजदीकी शहर मराकेश में कई ऐतिहासिक इमारतें  क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, भूकंप की वजह से सबसे ज्यादा हताहत अल-हौज़ और तरौदंत प्रांतों के दक्षिण में पहाड़ी क्षेत्रों में लोग हुए हैं। भूकंप के बाद कई इमारतों के मलबे सड़कों पर बिखरे पड़े हैं। इस वजह से खोज और बचाव अभियान के लिए सड़कें साफ करने की कोशिश की जा रही है।

इसके साथ ही तुर्किए आपदा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग (AFAD) का कहना है कि उसने मोरक्को से इमरजेंसी कॉल मिलने की स्थिति में मेडिकल, राहत, खोज और बचाव एजेंसियों के दो सौ पैंसठ सदस्यों को अलर्ट पर रखा गया है। इसमें कहा गया है कि रबात में अधिकारियों से अनुरोध मिलने पर मोरक्को ले जाने के लिए एक हजार तंबू आवंटित किए गए हैं। 


संबंधित समाचार