होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाण में एक बार फिर एक्टिव मानसून, मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

हरियाण में एक बार फिर एक्टिव मानसून, मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

 

हरियाणा में बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, अभी तक 13 जिला बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में 403 गांव में घगगर और यमुना नदी का पानी घुसा गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज फिर से प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 

चंडीगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आज सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश शुरु हो गई है। मौसम विभाग ने देर रात राज्य के विभिन्न इलाकों के लिए हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार जहां  प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  वहीं, 17 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

इन क्षेत्रों में सुबह से हो बारिश

आज सुबह से ही पंचकुला, महेंद्रगढ़ और रोहतक में अच्छी बारिश शुरु हो गई है। अभी भी कई जगहों पर बूंदाबांदी हो रही है। रविवार सुबह 3 घंटे में पंचकुला में सबसे ज्यादा 15 मिमी बारिश हुई। IMD के अनुसार, महेंद्रगढ़ और नारनौल में 14.5 मिमी, रोहतक में 14 मिमी, गुरुग्राम में 12.5 मिमी, सोनीपत में 0.5 मिमी और हांसी में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया नया पूर्वानुमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में मानसून की सक्रियता और बढ़ने की संभावना है। उत्तरी पाकिस्तान से सटे पंजाब पर एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण हरियाणा पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसके चलते अरब सागर से नमी वाली हवाएं राज्य की ओर अधिक बढ़ने की संभावना है। हरियाणा में 17 जुलाई से फिर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में 17 जुलाई से 20 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 


संबंधित समाचार