होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, 1988 बैच के IAS अधिकारी

यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, 1988 बैच के IAS अधिकारी

 

Uttara Pradesh: मनोज कुमार सिंह को प्रदेश का नया  मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। मुख्य सचिव के रूप में मनोज कुमार सिंह ने रविवार को अपना पदभार संभाल लिया है। इन्हें मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का करीबी भी माना जाता है। मनोज इससे पहले मुख्य सचिव के बाद आने वाले दो सबसे बड़े पदों कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं।


कौन हैं आईएएस मनोज कुमार स‍िंह?

मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के रांची के रहने वाले हैं। उनका जन्म 25 जुलाई, 1965 को हुआ है। मनोज कुमार की गिनती तेजतर्रार अफसरों में होती है। वे जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। अभी तक उनके पास आइआइडीसी, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी। वे 1990 में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने थे। इसके बाद उनको अहम जिम्मेदारियां मिलती रहीं। ललितपुर, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत, मुरादाबाद व अलीगढ़ में डीएम भी रह चुके हैं।

कौन होता है मुख्य सचिव

बता दें कि मुख्य सचिव का स्थान प्रदेश के प्रशासन में सबसे ऊपर होता है। मुख्य सचिव प्रदेश के सचिवालय का कार्यकारी प्रमुख होता है। राज्य के महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकार मुख्य सचिव के पास ही होते हैं। मुख्य सचिव प्रशासनिक मामलों में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार की तरह काम करता है।
 


संबंधित समाचार