होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Mandi Masjid Case: मस्जिद निर्माण मामले पर भड़का हिंदू संगठन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Mandi Masjid Case: मस्जिद निर्माण मामले पर भड़का हिंदू संगठन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

 

Mandi Masjid Case: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला मुख्यालय के जेल रोड में बिना नक्शा पास करवाए मस्जिद में किए गए निर्माण कार्य के विरोध में हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए हैं। हिंदू संगठनों ने सेरी मंच से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया। मंच पर लोगों की ओर से जमकर नारेबाजी भी देखी गई। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठनों ने सेरी मंच से नारेबाजी करते हुए चौहाटा बाजार की तरफ रैली निकाली। 

इसके बाद स्कूल बाजार से जेलरोड की तरफ जाते ही प्रदर्शन उग्र हो गया। बेकाबू प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। उधर, भगदड़ में बहुत से लोगों की तबीयत बिगड़ी है। कई प्रदर्शनकारी आंसू गैस लगने से माैके से  हट गए।

जबकि एक-दो युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।  माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों को नेता लगातार आह्वान कर रहे हैं कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जाए। अब माहौल कुछ शांत हो गया है। डीसी मंडी ने प्रदर्शनकारियों से बात की और शांतिपूर्ण माहाैल बनाए रखने का अनुरोध किया।  मौके पर पुलिस पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने मंडी शहर के सात वार्डों में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी है। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट पर है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

प्रदर्शन के दौरान मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे और हर स्थिति पर नजर रखेंगे। शहर की मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी कर दी है।  मस्जिद के पास बेरिकेडिंग की गई है। मस्जिद के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। जेल रोड मंडी सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बंद किया गया है। पुलघराट की ओर भी यातायात एकतरफा किया गया है।  जेल रोड से लेकर स्कूल बाजार तक ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है। 

इस तरफ मस्जिद के पास तक तीन से ज्यादा नाके लगाए गए हैं। उधर, ऊंचे भवनों पर भी कमरों से निगरानी की जा रही है। उधर, जिला प्रशासन की तरफ से डीसी मंडी सहित पूरा प्रशासनिक अमला, एसपी मंडी मौके पर माैजूद हैं।  संजौली में हुई घटना से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मंडी में पहले से ही कड़े प्रबंध किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस भर्ती की दौड़ में 12 नौजवानों की मौतों, राज्य सरकार पर कुप्रबंधन के लग रहे आरोप


संबंधित समाचार