होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Mandi: कंगना माफी मांगे नहीं तो हम मानहानि का दावा ठोकेंगे- विक्रमादित्य सिंह

Mandi: कंगना माफी मांगे नहीं तो हम मानहानि का दावा ठोकेंगे- विक्रमादित्य सिंह

 

Vikramaditya singh On Kangana Ranaut: मंडी सांसद कंगना रनौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि कंगना मांफी मांगे नहीं तो कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ मानहानी का दावा करेगी। दरअसल, कंगना ने हाल ही में सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। कंगना ने कहा था कि केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल को जो सहयोग राशि दी जाती है, वो सोनिया गांधी के पास चला जाता है। 

इसी बयान को लेकर PWD मंत्री ने पलटवार करते हुए कंगना रनौत से भाजपा सांसद से सबूत मांगा है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर कंगना अपने इस आरोप का सबूत नहीं देती हैं, तो कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ मानहानी का दावा ठोकेंगे। इसके अलावा PWD मंत्री ने कहा कि कंगना का बयान दर्शाता है कि वह मानसिक दिवालियापन की शिकार है। कंगना ज्यादा शिक्षित नहीं है। इसलिए वह बार-बार ऐसे बयान देती हैं।

इससे मूर्खतापूर्ण कोई बयान नहीं- विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इससे मूर्खतापूर्ण कोई बयान नहीं हो सकता है। केंद्र से जो बजट मिलता है, उसका खर्च लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) के आधार पर होता है। उन्होंने कंगना को चैलेंज किया कि कंगना एक रुपये की हेराफेरी साबित करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि यह वही सांसद है, जो बेलगाम है। 

बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: प्रतिभा सिंह

विक्रमादित्य सिंह के अलावा प्रदेेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी मंडी भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर कहा कि - कंगना बिना तथ्यों के बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कैसे सोच सकता है कि केंद्र से आ रही सहायता और राज्य के लिए लिया जा रहा कर्ज सोनिया गांधी के खाते में जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। इस तरह का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


संबंधित समाचार