होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मलाइका और अर्जुन कपूर ने इवेंट में एक-दूसरे को को किया इग्नोर-WATCH

मलाइका और अर्जुन कपूर ने इवेंट में एक-दूसरे को को किया इग्नोर-WATCH

 

Arjun- Malaika: बी-टाउन के पॉपुलर कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ खूबसूरत रिश्ते में हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कपल के रिश्ते में अनबन की खबरें हैं। काफी समय से अपने ब्रेकअप को लेकर रूमर्स उड़ रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने ही इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

ब्रेकअप के बीच एक इवेंट में दिखे मलाइका-अर्जुन

लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि मलाइका और अर्जुन का वाकई ब्रेकअप हो गया है। दरअसल बीते दिन दोनों एक इवेंट में शामिल हुए थे। दोनों अलग अलग पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके बीच दूरी देखी गई। दोनों एक-दूसरे को इग्नोर भी करते नजर आए। इवेंट से जब उनके वीडियोज वायरल हुए तो उनके ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा मिल गई।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक फैशन इवेंट में पहुंचे थे। इसके लिए दोनो को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखी गया, लेकिन दोनों ही अलग-अलग पहुंचे थे। वहीं फैशन इवेंट के अंदर की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें मलाइका और अर्जुन कपूर को एक-दूसरे से दूर-दूर बैठे देखा गया। इतना ही नहीं जब अर्जुन किसी फैन के साथ सेल्फी ले रहे थे तब मलाइका उन्हें इग्नोर कर आगे बढ़ गईं। इसका वीडियो विरल भयानी ने जारी किया है।
 


संबंधित समाचार