होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रक्षाबंधन के लिए कम समय में बनाएं नारियल बर्फी, स्वाद के आगे हर मिठाई है फेल

रक्षाबंधन के लिए कम समय में बनाएं नारियल बर्फी, स्वाद के आगे हर मिठाई है फेल

 

Coconut Barfi Recipe: नारियल बर्फी खाते ही मुंह में एक अनूठी मिठास घुलने लगती है। स्वाद से भरपूर नारियल बर्फी किसी खास मौके के लिए एक परफेक्ट स्वीट डिश है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। नारियल बर्फी न सिर्फ टेस्ट में लाजवाब है, बल्कि इसे बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता है। रक्षाबंधन के खास मौके के लिए आप नारियल बर्फी को आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

नारियल बर्फी की रेसिपी के लिए बहुत ज्यादा सामग्रियों की जरूरत नहीं पड़ती है। इसका टेस्ट बच्चे हों या बड़े सभी खूब पसंद करते हैं। आइए जानते हैं नारियल बर्फी बनाने की विधि। 

नारियल बर्फी बनाने के लिए सामग्री

ताजा नारियल - 1

चीनी - 1 कप

दूध - 1 कप

घी - 2 टेबलस्पून

इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच

बादाम (कटे हुए) - सजाने के लिए

नारियल बर्फी बनाने की विधि

नारियल बर्फी स्वाद से भरपूर एक स्वीट डिश है, जिसे बेहद आसानी से बनाकर खाया जा सकता है। नारियल बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले ताजे नारियल को कद्दूकस कर लें या बारीक पीस लें। इसके बाद एक कड़ाही में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबाल लें। जब दूध आधा रह जाए तब इसे गैस से उतार लें। अब उबले हुए दूध में चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar रॉक्स और थार 3-डोर में क्या है दिफ्फेरेन्स, यहां जानें


संबंधित समाचार