होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Kasganj में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 20 की हुई मौत

Kasganj में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 20 की हुई मौत

 

Kasganj: उत्तरप्रदेश के कासगंज से बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आई है जहां, तेज राफ्तार ट्रैक्टर टॉली अनिंयत्रित होकर तालाब जा गिरी। तालाब में गिरने के साथ ही कई लोग इसके नीचे दब गए। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 20 से अधिक लोगों की इस हादसे मृत्यु हो गई है। 

बता दें कि, शनवार की सुबह कासगंज के पटियाली-दरियवागंज के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर एक टॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी, इस हादसे में 8 महिला और 7 बच्चो की मौत हुई है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार जारी है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों को रेफर भी कर दिया गया है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का महौल बना हुआ है। 

वहीं डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। जानकारी की अनुसार मृतकों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। 

ये भी पढें-  CM मनोेहरलाल ने करनाल में किया 5 परियोजनाओं का शिलान्यास, बोले- स्वास्थ्य और शिक्षा हमारी प्राथमिकता


संबंधित समाचार