होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी ITBP की बस, छह जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी ITBP की बस, छह जवान शहीद

 

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। पहलगाम में आईटीबीपी (ITBP) के जवानों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर 19 एंबुलेंस को तैनात किया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी के जवानों भरी एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रही थी। अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बस खाई में गिर गई। बस में कुस 39 जवान सवार थे। इनमें से 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।

बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की ड्यूटी पर तैनात थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद वे सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने की वजह से बस नदी में गिर गई। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में आईटीबीपी के छह जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर भेजा जा रहा है।

हादसे को लेकर आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया कि इस घटना में हमारे छह जवानों की जान गई है, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। हम घायलों को हर तरह से इलाज मुहैया करा रहे हैं। आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे। शहीद जवानों के परिवारों को मदद दी जाएगी।  

यह भी पढ़ें- Video: तिरंगे को स्वदेशी तोप से सलामी, पीएम बोले- इस आवाज को सुनने के लिए हमारे कान तरस गए


संबंधित समाचार