होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 23 IPS और 27 HPS अधिकारियों के हुए तबादला, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 23 IPS और 27 HPS अधिकारियों के हुए तबादला, देखें पूरी लिस्ट

 

Haryana Government: हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने 23 IPS अधिकारी और 27 HPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 11 जिलों के SP और तीन IG की रेंज भी बदली गई है। अधिकारियों के तबादले को लेकर बुधवार देर रात प्रदेश के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने आदेश जारी किए।

करनाल के एसपी दीपक सहारण को हिसार लगाया गया है, जबकि हिसार के एसपी मोहित हांडा को करनाल की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस डा. राज श्री को आईपीपी मधुबन भेजा गया है। करनाल के आईजी सतेंद्र गुप्ता को सोनीपत, सोनीपत के आईजी बी सतीश बालन को झज्जर और आईपीएस कुलविंद्र सिंह को करनाल रेंज का आईजी नियुक्त किया है। 

DSP अधिकारियों के भी हुए तबादले

डीएसपी स्तर पर भी हरियाणा सरकार की ओर से कई बड़े बदलाव किए गए हैं। असंध के डीएसपी परमजीत सिंह का ट्रांसफर कुरुक्षेत्र में किया गया है। उनकी जगह पर सतीश कुमार गौतम को असंध का डीएसपी बनाया गया है। इसके अलावा सतीश कुमार गौतम पानीपत के डीएसपी के पद पर तैनात थे। वहीं करनाल के डीएसपी गुरमेल सिंह का ट्रांसफर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में कर दिया है। उनकी जगह पर मीना कुमारी को करनाल की नई डीएसपी बनाया गया है। मीना कुमारी इससे पहले एसीबी में डीएसपी थीं।

आईपीएस अधिकारियों की पूरी लिस्ट- 

 


संबंधित समाचार