Maharashtra Election 2024: भाजपा ने रविवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी द्वारा घोषित 99 उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी शामिल हैं।
देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि बावनकुले को कामठी से मैदान में उतारा गया है। सूची में नामित अन्य प्रमुख नेताओं में घाटकोपर पश्चिम से राम कदम, चिकली से श्वेता महाले पाटिल, भोकर से श्रीजया अशोक चव्हाण और कांकावली से नीतीश राणे शामिल हैं।
BJP releases first list of 99 candidates for Maharashtra assembly polls, fields Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis from Nagpur South West. (n/1)#MaharashtraAssemblyElections2024 pic.twitter.com/PrMMrw5ir7
— Press Trust of India (@PTI_News) October 20, 2024
श्रीजया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी हैं, जिन्होंने इस साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
यह भी पढ़ें- आंखों से दिखने लगा है कम? लाइफस्टाइल में करें ये 5 जरूरी बदलाव