होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Lucknow: केंद्रीय मंत्री Kaushal Kishore के घर में युवक की हत्या, पिस्टल बरामद, जांच जारी

Lucknow: केंद्रीय मंत्री Kaushal Kishore के घर में युवक की हत्या, पिस्टल बरामद, जांच जारी

 

Kaushal Kishore News:उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर भी तहलका मचा रखा है। दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित आवास में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम विनय श्रीवास्तव बताया जा रहा है, जो की कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का करीबी दोस्त था। सांसद के घर में हुई वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक युवक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

ये पूरी घटना लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के नए वाले घर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये घर कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का है और इस घर में कल रात एक पार्टी चल रही थी, जिसमें कई दोस्त शामिल हुए थे। मारा गया युवक भी इस पार्टी में शामिल था। ये पार्टी देर रात तक चली और सुबह करीब 4.15 मिनट पर विनय श्रीवास्तव को गोली मारी गई। ये गोली किन परिस्थितियों में चली, किसने गोली चलाई ये जांच का विषय है और अभी तक इसपर कोई जानकारी खुलकर सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई बढ़ाई। पुलिस को घटना स्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। ये पिस्टल मंत्री कौशल किशोर के बेटे की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।  ये तीनों युवक भी इस पार्टी में शामिल थे।

वहीं इस मामले पर कौशल किशोर ने कहा कि ये तो मुझे नहीं पता। बेटा आशू कल दिल्ली चला गया था। एक लोग की तबीयत खराब थी। वो फ्लाइट से आ रहा है। विनय आप लोगों के साथ कब से था? जवाब में मंत्री ने कहा कि मृतक और उसका परिवार मेरा बहुत करीबी है। विनय 2017 विधानसभा चुनाव से साथ हम लोगों के रहता था। मैं इस दुख की घड़ी में उनके साथ हूं। कौन लोग है इसमें शामिल अब ये पुलिस जांच कर रही है।

जब मंत्री से पूछा गया कि क्या बेटे की पिस्टल से ही हत्या हुई है? जवाब में मंत्री ने कहा कि यह जांच का विषय है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। हम परिजनों के साथ हैं। जब मुझे घटना का पता चला, तो मैंने ही पुलिस कमिश्नर को फोन करके इसकी सूचना दी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, किन हालातों में हत्या हुई? यह जांच का विषय है। 


संबंधित समाचार