होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

LPG Price Hike: त्योहारों से पहले गैस सिलेंडर महंगा, एलपीजी गैस पर बढ़े इतने रुपये

LPG Price Hike: त्योहारों से पहले गैस सिलेंडर महंगा, एलपीजी गैस पर बढ़े इतने रुपये

 

LPG Price Hike: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में त्योहार भी काफी हैं। इसी बीच त्योहार के महीने में आम आदमी की जेब पर खर्चा बढ़ गया है। क्योंकि  इसी महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों में उछाल देखने को मिला है। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 अक्टूबर 2024 से देश भर में जारी किए हैं। गैस कीमतों में ये बढ़ोतरी 48.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर हुई है। इसे 19Kg वाले गैस सिलेंडर के लिए बढ़ाया गया है। आइए जानते हैं आपके महानगरों में गैस सिलेंडर के ताजा दाम।

Delhi LPG Cylinder Rates: देश की राजधानी दिल्ली में 19Kg वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट (Gas Cylinder New Rate) अब 1740 रुपये हो गए हैं। इसकी कीमतों 48.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Kolakata LPG Cylinder Price: कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1850.50 रुपये हो गई है। यहां कीमतों में 48 रुपये इजाफा हुआ है।

Mumbai LPG Cylinder New Rate: मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के दाम अब 1692 रुपये हो गए हैं और इसमें 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले महीने सितंबर में इसके रेट 1644 रुपये पर थे।

Chennai LPG Cylinder Price Hike: चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट अब 1903 रुपये हो गए हैं और इसमें 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले महीने सितंबर में इसके रेट 1855 रुपये पर थे।

रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे के भोजन के रेट भी बढ़ सकते हैं

बता दें कि आम रसोई गैस सिलेंडर जिसका वजन 14.2 किलोग्राम का होता है उसकी कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आपके लिए बाहर का खाना या रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे के भोजन के रेट बढ़ सकते हैं क्योंकि इन जगहों पर खास तौर पर कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल होता है। इस बार अक्टूबर को मिलाकर तीन महीने का समय हो गया जब सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों की तरफ से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखी गई है।

 

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस जातिवाद के जरिए देश में देशभक्ति को...', हरियाणा में चुनावी रैली में बोले PM Modi


संबंधित समाचार