होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लोकसभा चुनाव 2024: BJP आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देर रात तक चली CEC की बैठक

लोकसभा चुनाव 2024: BJP आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देर रात तक चली CEC की बैठक

 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक शुक्रवार तड़के समाप्त हुई। जिसके बाद भाजपा आज अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर गुरुवार रात को 10:45 बजे के लगभग केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई, जो आधी रात के बाद तक यानी शुक्रवार को सुबह 3:15 बजे तक चली। 

इन राज्यों की 150 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चला मंथन 

पार्टी मुख्यालय में लगभग साढ़े चार घंटे तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गोवा और केरल सहित अन्य कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 150 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सीट वाइज विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि पार्टी आज अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। 

कौन-कौन हुआ बैठक में शामिल? 

पीएम मोदी की मौजूदगी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में चली केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सर्बानंद सोनोवाल, सत्यनारायण जटिया और वनथी श्रीनिवासन सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावा भाजपा शासित राज्यों के उपमुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए विभिन्न राज्यों के प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कोर कमेटी के महत्वपूर्ण नेता भी बैठक में शामिल हुए। 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन के 400 पार जाने का लक्ष्य सेट कर दिया है। इसे हासिल करने के लिए उन्होंने देश की जनता से बीजेपी को 370 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत दिलाने की अपील की है।

 


संबंधित समाचार