होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, सम्मान पाने वाले दूसरे भाजपा नेता, PM मोदी ने फोन पर दी बधाई

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, सम्मान पाने वाले दूसरे भाजपा नेता, PM मोदी ने फोन पर दी बधाई

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और संस्थापकों में से एक लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किय जायेगा। इस बात जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लोगों से साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लालकृष्ण आडवाणी के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा...

मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई भी दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।

भारत रत्न वाले भाजपा के दूसरे नेता

बता दें की, देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न पाने वाले वह भाजपा के दूसरे नेता हैं। उनसे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं यह सम्मान पाने वाले वह भारत के 50वें व्यक्ति हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने इस वर्ष लालकृष्ण आडवाणी से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देने की घोषणा की है। 

पद्म विभूषण से किए जा चुके हैं  सम्मानित

गौरतलब है कि केंद्र सरकार एक वर्ष मे सिर्फ 3 ही भारत रत्न सम्मान दे सकती है। वर्ष 2015 में लालकृष्ण आडवाणी को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसी वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को बारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया था। तब के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने खुद उनके आवास पर जाकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया था। 

2015 में वाजपेयी 90 वर्ष के थे और स्वास्थ्य भी कुछ खास ठीक नहीं था। जिसके चलते राष्ट्रपति ने प्रोटोक़ॉल तोड़ते हुए उनके आवास पर ही भारत रत्न उन्हें प्रदान किया था। इसी वर्ष मदन मोहन मालवीय को भी भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया था।

 

ये भी पढ़ें-  राष्ट्रपति मुर्मू ने 37वें सूरजकुंड मेले का किया उद्घाटन, जानें टिकट और टाइम समेत सब कुछ


संबंधित समाचार