होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

10 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

10 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

 

     10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
•    1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
•    1616 - ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
•    1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।
•    पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति।
•    1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
•    1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
•    1818 - अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
•    1828 - दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।
•    1846 - अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
•    1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
•    1879 - अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
•    1890 - रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
•    1904 - जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
•    1912 - ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
•    1916 - ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।
•    1918 - सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
•    1921 -
•    काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।
•    ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
•    1929 - जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
•    1931 - दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
•    1933 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
•    1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
•    1947 - नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
•    1943 - द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
•    1959 - अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।
•    1961 - अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।
•    कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
•    1966 - यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।
•    1969 - पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
•    1972 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
•    1974 - इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।
•    1979 - ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
•    1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
•    1984 - सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।
•    1989 - अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
•    1991 - पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।
•    सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।
•    1992 - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
•    1996 - आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
•    1998 - पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा
•    1998 - पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा 'पाकिस्तान-2000' नामक कार्यक्रम की घोषणा।
•    2001 - होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।
•    2004 - बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
•    2005 - सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।
•    2006 - नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।
•    2008 - श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
•    2009 - सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।
•    प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
•    2013 - इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।

10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

•    1970 - कुमार विश्वास- हिन्दी मंच के एकमात्र ऐसे कवि, जिनकी कविता भारत के प्राय:सभी बड़े मोबाईल आपरेटरों के कॉलर ट्यून (काल करने वाले को सुनाई देने वाला ट्यून) में शामिल है।
•    1935 - परमानन्द श्रीवास्तव - हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।
•    1805 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
•    1916 - दरबारा सिंह - पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
•    1915 - सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक थे।

     10 फ़रवरी को हुए निधन

•    1975- सुदामा पांडेय 'धूमिल' - प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
•    1995- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार
•    1858 - राजा बख्तावर सिंह - मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे।