होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

100 साल बाद करवा चौथ पर बन रहा महासंयोग,इन 3राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख,धन-दौलत की होगी प्राप्ति

100 साल बाद करवा चौथ पर बन रहा महासंयोग,इन 3राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख,धन-दौलत की होगी प्राप्ति

 

Maha Sanyog In Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म में करवा चौथ का खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। वहीं, 100 साल बाद इस दिन खास महासंयोग बन रहे हैं। ज्योतिष शासत्र के अनुसार, इस दिन मंगल और बुध, सूर्य ग्रह तुला राशि में विराजमान है।

इसके साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, मंगल और सूर्य मिलकर मंगल आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही इस दिन शिव योग सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। वहीं, शनि के कारण शश राजयोग बन रहा है। इस दिन शुभ योग बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ का दिन किन-किन राशियों के लिए लाभकारी और शुभ रहेगा... 

मेष राशि (Aries) 

करवा चौथ का दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इन राशि वालों को अचानक धन लाभ के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। काफी समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। वहीं, व्यापारियों के लिए करवा चौथ का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। बिजनेस में धन लाभ होने के आसार हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी की तलाश कर लोगों के सफलता मिल सकती है। धन धान्य में बढ़ोतरी होने के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। 

कन्या राशि (Virgo) 

ग्रहों के इस गोचर से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करवा चौथ के दिन इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उस समय करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें, इससे आपके हर कार्य में वृद्धि होगी। कॅरियर की बात करें तो नौकरी में अच्छा ऑफर मिल सकता है। 

मकर राशि (Capricorn) 

मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहों का गोचर शुभ फल लेकर आएगा। जातक के जीवन में धन और करियर में तरक्की मिलने के कई सारे योग बन रहे हैं। साथ ही धन कमाने के कई सारे मौके भी मिलेंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि और नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए करवा चौथ बहुत ज्यादा धन का मुनाफा ले कर आ सकता है। वहीं, पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Janta Tv इसकी पुष्टि नहीं करता है। 
 

 


संबंधित समाचार