होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जामताड़ा में बड़ा रेल हादसा: पटरी पर खड़े थे लोग, दूसरी तरफ से आई ट्रेन, चपेट में आने से 2 की मौत

जामताड़ा में बड़ा रेल हादसा: पटरी पर खड़े थे लोग, दूसरी तरफ से आई ट्रेन, चपेट में आने से 2 की मौत

 

Jamtara Train Accident: झारखंड के जामताड़ा में विद्यासागर रेलखंड में कालाझरिया के पास बुधवार शाम कुछ लोगों पर ट्रेन चढ़ गई। इस हादसे में 12 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए ऐसा कहा जा रहा है। हालांकि अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चार-पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं, लोगों का कहना है कि हादसे में मरने वालों की संख्या एक दर्जन के आसपास हो सकती है। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया गया कि डाउन लाइन पर बेंगलुरु-यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी।

इसी बीच लाइन के किनारे पर पत्थर-गिट्टी का डस्ट उड़ने से चालक को लगा कि ट्रेन में आग लग गई हो। इस वजह से उसने ट्रेन रोक दी। आग की अफवाह फैली तो कई यात्री अफरा-तफरी में ट्रेन से नीचे उतर गए। उसी समय अप लाइन से गुजर रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में कई लोग आ गए।

उधर, जामताड़ा के उपायुक्त ने कहा कि हादसे में कुछ लोगों की मौत की सूचना मिली है, लेकिन मृतकों की संख्या कितनी है, इसका पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे के पीआरओ बिप्लव बाउरी ने बताया कि अब तक दो लोगों की मौत की सूचना है। हादसा कैसे हुआ है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। घायलों की संख्या के बारे में हमारे पास अभी कोई सूचना नहीं है। डिटेल्स आने पर इस बारे में जानकारी शेयर की जाएगी।

 


संबंधित समाचार