होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ITBP कांस्टेबल पर कैंपस में तैनात महिला कर्मचारी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की तलाश में पुलिस

ITBP कांस्टेबल पर कैंपस में तैनात महिला कर्मचारी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की तलाश में पुलिस

 

उत्तराखंड के मसूरी में ITBP जवान पर कैंपस में तैनात महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। SSP के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ शिकायत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं महिला कांस्टेबल पर का मेड़ीकल करवाकर आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही पकड़ने के लिए विशेष टीम का भी गठन किया है।

मुख्य पुलिस अधिकारी गिरीश चंद्र शर्मा ने जानकारी कि ITBP अकादमी के कांबेट विंग में कार्यरत कांस्टेबल (जीडी) मोहन सिंह दानू के खिलाफ ITBP की ही एक महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसपर आरोपी जवान पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विशेष टीम भी बनाई गई है । दूसरी ओर पीड़ित कांस्टेबल का मेडिकल कराया गया। पुलिस फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। चूंकि मामला ITBP अकादमी से जुड़ा है, इस लिए ITBP प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। इस संबध में ITBP अकादमी के कांबेट विंग के अधिकारियों का पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन अभी किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका है।

 


संबंधित समाचार