होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आंखों से दिखने लगा है कम? लाइफस्टाइल में करें ये 5 जरूरी बदलाव

आंखों से दिखने लगा है कम? लाइफस्टाइल में करें ये 5 जरूरी बदलाव

 

Eye Care Tips: आंखों का कमजोर होना एक कॉमन प्रॉब्लम है और ये कई वजहों से हो सकती है। आंखे कमजोर होने की बड़ी वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान होता है। आप भी अगर दिन पर दिन आइज़ वीक होने की समस्या महसूस कर रहे हैं तो अपनी दिनचर्या और आदतों में कुछ बदलाव लाएं। इससे आई हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में आंखों पर काफी दबाव पड़ता है। कंप्यूटर, स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल, प्रदूषण और खराब खान-पान जैसी आदतें आंखों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

आंखें स्वस्थ्य रखने के टिप्स

20-20-20 नियम: हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। यह आंखों को आराम पहुंचाने में मदद करता है।

पर्याप्त नींद: रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। नींद आंखों को आराम देती है और उन्हें रीचार्ज करने में मदद करती है।

संतुलित आहार: हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, नट्स और बीज आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

पानी का पर्याप्त सेवन: पानी शरीर के लिए आवश्यक है और यह आंखों को भी हाइड्रेट रखता है।

कंप्यूटर स्क्रीन से दूरी बनाएं: कंप्यूटर स्क्रीन से कम से कम 25 इंच की दूरी बनाकर रखें।

यह भी पढ़ें- '3 घंटे को छोड़कर हमने...', IND vs NZ 1st Test में मिली हार के बाद Rohit Sharma का बयान वायरल