होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या ब्राउन ब्रेड खाना सच में होता है अच्छा? आज जान लें इसका जवाब

क्या ब्राउन ब्रेड खाना सच में होता है अच्छा? आज जान लें इसका जवाब

 

Brown Bread Benefits: सुबह-सुबह ब्रेड के साथ चाय पीना सभी को पसंद होता है। कुछ लोग व्हाइट ब्रेड खाते हैं तो कुछ ब्राउन ब्रेड खाते हैं। उनका मानना है कि नॉर्मल ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसे खाने से शरीर में कोइ नुकसान नहीं होता। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी होता है। आखिर यह व्हाइट ब्रेड से अलग कैसे होता है। तो चलिए जनता हैं... 

ब्राउन ब्रेड क्यों हेल्दी माना जाता है

व्हाइट ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड  इसलिए ज्यादा जल्दी ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि यह गेहूं से बनता है, जबकि व्हाइट ब्रेड रिफाइंड ग्रेन से बनाई जाती है। हेल्थ कॉन्शियस लोग ब्राउन ब्रेड का सेवन कर सकते हैं।

ब्राउन ब्रेड क्यों ज्यादा हेल्दी
 
1. ब्राउन ब्रेड होल वीट यानी गेहूं के आटे से बनती है. इसे बनाने के लिए आटे से चोकर भी नहीं हटाया जाता है. इसलिए इसमें फाइबर ज्यादा होता है।

2. साबुत गेहूं के आटे से बनने के कारण ब्राउन ब्रेड ज्यादा फायदेमंद होता है।

3. ज्यादा फाइबर की वजह से ब्राउन ब्रेड सॉफ्ट नहीं होता, क्योंकि इसे ज्यादा प्रॉसेस नहीं किया जाता है।

4. ब्राउन ब्रेड में नेचुरली ज्यादा खनिज पाया जाता है, जिससे अलग से विटामिन और मिनरल्‍स मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

क्या सफेद ब्रेड नहीं खानी चाहिए

सफेद ब्रेड भी खा सकते हैं बस उसमें ब्राउड ब्रेड की तुलना में कम न्यूट्रीशन होते हैं। ब्राउन ब्रेड जब भी चुने तो उसके लेबल पर 100% होल व्हीट या होल ग्रेन लिखा होना चाहिए। ऐसे ब्रेड में फाइबर, मैग्नेशियम, विटामिन ई और कुछ फैटी एसिड्स मिल जाते हैं जो शरीर के लिए फायेदमंद होते हैं।

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
 

यह भी पढ़ें- क्या है आज के सोने और चांदी की कीमत? जानें


संबंधित समाचार