होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2025 : आज RCB से भिड़ेगी Gujarat Titans की टीम, M.Chinnaswamy Stadium में होगा महामुकाबला

IPL 2025 : आज RCB से भिड़ेगी Gujarat Titans की टीम, M.Chinnaswamy Stadium में होगा महामुकाबला

 

IPL 2025 : आज RCB और Gujarat Titans के बीच M.Chinnaswamy Stadium में महामुकाबला खेला जाएगा। बता दें की दोनों टीमें इससे पहले भी इस मैदान पर भीड़ चुकी है। जिसमे दोनों टीमों को एक-एक मैच में जीत मिली है। वहीं इस साल  RCB का प्रदर्शन बेहतर माना जा रहा है। RCB के जीत का क्रम बरकरार है। और GT का भी प्रदर्शन बेहतर है। और दोनों ही टीमें मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वहीं ये महामुकाबला RCB के होमग्राउंड में खेला जा रहा है। जिससे उन्हें बेहतर समर्थन भी मिलेगा और वो अपने फैंस के सामने खेलने और उत्साह बढ़ाने के लिए उत्सुक होंगे। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 5 बार भिड़ंत 

बता दें की दोनों टीम हेड तो हेड रिकॉर्ड के मुताबिक 5 बार भीड़ चुकी है। जिसमे इन मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस पर 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि उन्हें 2 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी माना जा रहा है। साथ ही M.Chinnaswamy Stadium में दोनों टीमें अबतक 2 बार भीड़ चुकी है। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

 गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
 


संबंधित समाचार