होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2024: हार्दिक पाड्या ने IPL में एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन

IPL 2024: हार्दिक पाड्या ने IPL में एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन

 

Hardik Pandya traded to Mumbai Indians: हार्दिक पाड्या ने IPL में एक बार फिर से मुंबई की टीम का दामन थाम लिया है। दरसल IPL  क्रिकेट लीग में मुंबई इंडियंस टीम के साथ हार्दिक पाड्या ने वापसी की है। 2024 के IPL में वह गुजरात टाइटंस की टीम की तरफ से ना खेलकर मुंबई की टीम की ओर से खेलेंगे। 

बता दें कि हार्दिक को गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपनी टीम में शामिल किया और इस टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी। 2022 में हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने IPL की ट्रॉफी उठाई थी। इस IPL सत्र में हार्दिक ने 15 मैचों में कुल 487 रन बनाए थे। वहीं 2023 के IPL स्र में हार्दिक ने 346 रन बनाए थे और इस सत्र में गुजरात की टीम फाइनल में पहुंची थी।

साथ ही हार्दिक का अबतक IPL में सफर शानदार रहा है। उन्होंने कुल 123 IPL  मुकाबलों में 2309 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 10 अर्धशतक भी शामिल हैं और इतने ही मुकाबलों में 53 विकेट लिए है।

 

मुंबई की टीम द्वारा रिटेन किए जाने के बाद आज हार्दिक ने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की जर्सी में तस्वीर साझा की। जिसको लेकर उनके फैन्स में उत्साह देखा जा सकता है
 


संबंधित समाचार