होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शहीद कर्नल मनप्रीत के मासूम बेटे ने सेना की वर्दी में पिता को किया सैल्यूट,जवान जिंदा है के लगे नारे

शहीद कर्नल मनप्रीत के मासूम बेटे ने सेना की वर्दी में पिता को किया सैल्यूट,जवान जिंदा है के लगे नारे

 

Mohali News: अनंतनाग एनकाउंटर में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव भड़ौजियां गया है, जिसके बाद उनेक अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कर्नल के छोटे से बेटे ने आर्मी की ड्रेस पहनकर अपने पिता को अखिरी सलामी दी। जवान को आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा है।

बताया जा रहा है कि पंजाब के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी अंतिम संस्‍कार में शामिल होंगे। आर्मी के तमाम सीनियर अफसरों की मौजूदगी में उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे झंडे में लपेटकर अंतिम संस्‍कार के लिए ले जाया जाएगा। हर किसी की आंखें नम है। शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से पूरा गांव गूंज रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janta TV (@janta__tv)

कर्नल अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी जगमीत कौर को छोड़ गए है। कर्नल के दोनों बच्चों अपने पिता को सेल्यूट किया, वहीं दोनों बच्चों का यह भाव देखकर हर कोई भावुक हो गया। कर्नल मनप्रीत सिंह की पत्नी जगमीत कौर मोरनी स्कूल में शिक्षिका हैं। वह सात साल के बेटे कबीर और ढाई साल की बेटी वाणी के साथ पंचकूला के सेक्टर-26 में रहती हैं। कर्नल मनप्रीत का ससुराल भी पंचकूला में ही है। 

पत्नी जगमीत की जब कर्नल मनमीत से आखिरी बार बात हुई थी तो उन्होंने कहा कि अब बाद में बात होगी। अभी ऑपरेशन में जा रहा हूं। तीन महीने पहले ही कर्नल मनप्रीत एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे और परिवार के साथ समय बिताया था। फिलहाल उनका परिवार तीन महीने उनके साथ बिताए गए छुट्टियों के दिनों को याद कर रहा है। 

मनप्रीत वर्ष 2003 में सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने थे। साल 2005 में उन्हें कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया था। बहादुर कर्नल मनप्रीत ने साल  2016 में आतंकवादी बुरहान वानी को ढेर किया था। 2021 में अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले आतंकवादियों को तत्कालीन लेफ्टिनेंट कर्नल मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में उनकी बटालियन ने मार गिराया था। बता दें कि कर्नल मनप्रीत को दो साल पहले सेना पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
 


संबंधित समाचार