होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इंडिगो में अब पहले के मुकाबले अधिक देना होगा हवाई किराया, फ्रंट सीट के बढ़ाए दाम

इंडिगो में अब पहले के मुकाबले अधिक देना होगा हवाई किराया, फ्रंट सीट के बढ़ाए दाम

 

आज भारत में भी हवाई यातायात का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। भारतीय हवाई यातायात में कई हवाई कंपनियों द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रहीं हैं। जिससे देश में हवाई यातायात सेक्टर में विस्तार हुआ है। इस विस्तार के साथ ही हवाई किराए भी कमी पिछले एक दशक में बहुत कमी दर्ज की गई है। किंतु निजी क्षेत्र के कंपनी इंडिगों ने ग्राहकों को झटका देते हुए किराए में बढोतरी की है। 

बता दें कि अब से हवाई जहाज में उपलब्ध सबसे आगे वाली पंक्ति में बैठने के अधिक किराया देना होगा जिसमें 2000 रूपए तक की बढ़ोतरी की गई। वहीं गलियारे में बैठने वाले यात्रियों को 1500 रूपए का शुल्क देना होगा। अन्य सीटों पर यह शुल्क समान्य दर 400 रूपए कऱा गया है।

दरसल आगे वाली पंक्ति में बैठने के लिए यात्री अधिक इच्छुक इसलिए भी होते हैं ताकि उन्हें बेहतर लेग रूम मिल सके जिससे उन्हें बैठनें में सहूलियत होती है। 

वहीं पिछले हफ्ते ही इंडिगो ने यात्रियों से लिए जाने वाले फ्यूल चार्ज को बंद कर दिया था। अक्टूबर के महीने में कंपनी ने बढ़ते हुए एविशन टर्बाइन फ्यूल को मद्देनजर रखते हुए यात्रियों से यह चार्ज वसूलना शुरू कर दिया था। 
 


संबंधित समाचार