होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज से इंडिया नंबर-1 कैंपेन की शुरुआत, जानिए क्या है केजरीवाल की पूरी रणनीति

आज से इंडिया नंबर-1 कैंपेन की शुरुआत, जानिए क्या है केजरीवाल की पूरी रणनीति

 

आज से आम आदमी पार्टी (AAP) इंडिया नंबर-1 कैंपेन लांच  करने जा रही है। इस कैंपेन के जरिए 130 करोड़ लोगों  को जोड़ा जाएगा और इसके साथ ही भारत (India) को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इस कैंपेन की शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार में किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने इस पर कहा है कि इस मुहिम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए वह पूरे देश की यात्रा करेंगे। साथ ही साथ वह लोगों से मिलकर इस आंदोलन से उन्हें जोड़ने के लिए प्रेरित भी करेंगे। आगे केजरीवाल का कहना है कि देश के लोगों के साथ मिलकर वह देश को नंबर वन बनाएंगे। इस कैंपेन से लोगों को जोड़ने के लिए अरविंद केजरीवाल ने एक मिस्ड कॉल नंबर (9510001000) भी जारी किया है।

केजरीवाल का कहना है कि अगर हम भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना चाहते है तो उसके लिए देश के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जानी चाहिए और साथ-साथ स्कूलों व बच्चों को शानदार बनाना का प्रयास करना चाहिए। इस काम को 75 साल पहले शुरू होना चाहिए था लेकिन नहीं हुआ है पर अब इसकी शुरुआत हो गई है।  

देश के 130 करोड़ लोगों का सपना
अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों का यह सपना है  कि भारत विश्व का नंबर-वन देश हो। लोगों का सवाल है कि हमें आजादी प्राप्त करे हुए 75 साल हो गए फिर भी हम आज भी पिछड़े हुए क्यों है? अभी भी जब हमारे देश को पिछड़ा हुआ कहा जाता है तो हमें बेहद दुख होता है। भारत के 75 साल से पिछड़े रहने का कारण यही नेता और यही पार्टियां है और अगर देश को इनके भरोसे ही छोड़ा गया तो अगले 75 साल भी देश पिछड़ा ही रहेगा। इसलिए हमने एक कैंपेन मेक इंडिया नंबर-1 चालू किया है जिसका लक्ष्य भारत को विश्व का नंबर वन देश बनाने का है।

प्रधानमंत्री का ऐलान
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री (Narendra Modi)ने ऐलान किया था कि देशभर के 14,500 सरकारी स्कूलों को प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (PM SHRI) योजना द्वारा मॉडर्न बनाया जाएगा। इस पर केजरीवाल ने कहा कि देश भर में करीबन 10.50 लाख सरकारी स्कूल हैं, इतने से क्या होगा? यदि हम एक साल में बस 14,500 स्कूलों को ही मॉर्डन बनाएंगे तो पूरे देश के सारे स्कूलों को अच्छा बनाने में काफी समय बीत जाएगा। इसलिए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वह सभी राज्य सरकारों से मिले और इस पर एक योजना तैयार करे, जिससे अगले 5 साल में देश के सभी सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाया जा सके।
 
आजादी के बाद ही सरकारी स्कूल होने चाहिए थे
स्कूलों को नंबर-1 बनाने के लिए सभी को शानदार और फर्स्ट क्लास की शिक्षा मिलनी चाहिए। सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूलों जैसी शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए। हमें आजाद हुए 75 साल हो गए जिसमें हमने कई क्षेत्रों में तरक्की भी हासिल की लेकिन सरकारी स्कूलों पर ध्यान न देना हमारी सबसे बड़ी गलती थी। यदि हम इस ओर ध्यान देते तो आज पूरा देश शिक्षित होता जिससे हमें हर क्षेत्र में तरक्की हासिल होती है। जो काम जब नहीं हुआ वह अब पूरा होगा।

यह भी पढ़ें- Sheikh Hasina की PM Modi से मुलाकात, भारत को बताया अपना सच्चा दोस्त


संबंधित समाचार