होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Independence Day 2024: CM Nayab Saini ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई, फहराया तिरंगा

Independence Day 2024: CM Nayab Saini ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई, फहराया तिरंगा

 

Independence Day 2024: आज गुरुवार को देशभर में आजादी का 78वां महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं इस बड़े अवसरपर हरियाणा के सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण किया। बता दें यह कार्यक्रम जिले में स्थित पुलिस लाइन पर आयोजित किया गया। राज्यभर में इस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम सैनी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

सीएम ने दी जवानों को बधाई

सीएम सैनी ने कहा कि प्यारे हरियाणा वासियों, भाई- बहनों, आदरणीय बुजुर्गों, नौजवान साथियों और प्यारे बच्चों आज 78वीं स्वतंत्रता दिवस पर मैं आपको हार्दिक बधाई  और शुभकामनाएं देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों को मैं हमारे राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण पर्व की बधाई देता हूं। 

आजादी के यह पर्व जन-जन और हर मन का पर्व है। हर भारतीय के लिए गर्व है और गौरव का दिन है। आज हर साल की तरह हर घर तिरंगा अभियान से पूरा देश देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ है।

सीएम ने किया ध्वजारोहण

वहीं, ध्वजारोहण के बाद सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूरा हरियाणा प्रदेश तिरंगामय हो गया है। आज मैंने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024: पीएम मोदी ने लाल किला से 11वीं बार फहराया तिरंगा


संबंधित समाचार