होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM Dhami ने दी प्रदेशवासियों को 15 अगस्त शुभकामनाएं, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

CM Dhami ने दी प्रदेशवासियों को 15 अगस्त शुभकामनाएं, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

 

Independence Day 2024: आज देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री CM Dhami ने प्रदेशवासियों शुभकामनाएं दीं हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा, अनुकूल औद्योगिक नीति, शांत औद्योगिक वातावरण, दक्ष मानव संसाधन और उदार कर लाभों तथा पूंजी निवेश में वृद्धि से उत्तराखंड देश में तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक है। हमारा संकल्प उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने का है।

2025 तक 1.25 लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी

सीएम ने कहा, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 2025 तक 1.25 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है।

यूसीसी समेत कई कानून बनाए

कहा, प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में हम आगे बढ़े हैं। जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने को एक सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया। राज्य में दंगारोधी कानून को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024: पीएम मोदी ने लाल किला से 11वीं बार फहराया तिरंगा


संबंधित समाचार