होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में JJP से 48 घंटे में निकले 5 विधायक, 2 और छोड़ सकते हैं

हरियाणा में JJP से 48 घंटे में निकले 5 विधायक, 2 और छोड़ सकते हैं

 

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव  की घोषणा के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) के 5 विधायकों ने 48 घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इन विधायकों में उकलाना से विधायक अनूप धानक, टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, शाहबाद से विधायक रामकरण काला, गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह और बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग शामिल हैं।

इसके अलावा ईश्वर सिंह और राम काला के कांग्रेस, अनूप धानक और जोगीराम सिहाग भाजपा जॉइन कर सकते हैं।
लोकसभा चुनाव के पहले तक जेजेपी के पास 10 विधायक थे। इनमें से 2 रामनिवास सुरजाखेड़ा और रामकुमार गौतम भी पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं।

फर्क नहीं पड़ता - दिग्विजय चौटाला  

JJP महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कई लोगों ने हमें धोखा दिया है। किसी को आने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। चुनाव के लिए JJP पूरी तरह तैयार है। हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

पार्टी सचिव बोले

प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने कहा कि जब पार्टी बनी तो ये दूसरी पार्टियों से आए थे। चुनाव होने के बाद ये विधायक बन गए। अब इन्होंने पार्टी छोड़ दी। इन लोगों को पार्टी के खिलाफ काम करने पर नोटिस भी दिए थे। 2 बार तो रामकरण का जवाब भी आया था। रामनिवास सुरजाखेड़ा और जोगीराम सिहाग के खिलाफ लोकसभा चुनाव के समय याचिका दायर की थी। वह चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
गठबंधन टूटने के बाद विधायकों में टूट शुरू हुई

2019 के विधानसभा चुनाव में JJP ने 10 सीटें जीती थीं। BJP बहुमत से चुकने के बाद JJP से गठबंधन कर सरकार बनाई।  मनोहर लाल मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया गया।

2024 में लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन टूट गया। इसके बाद निशान सिंह ने इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए। 

इसके बाद JJP ने दोनों विधायकों को नोटिस जारी किया। साथ ही सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका लगाई। अभी याचिका पर फैसला नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में चुनाव की घोषणा होते ही इस्तीफे की लगी झड़ी, 3 MLA ने पार्टी से दिया इस्तीफा


संबंधित समाचार