होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देहरादून में बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया बड़ूी लूट को अंजाम,10 मिनट में कीमती गहने लूटकर हुए रफूचक्कर

देहरादून में बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया बड़ूी लूट को अंजाम,10 मिनट में कीमती गहने लूटकर हुए रफूचक्कर

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया है। लूट की घटना तब सामने आयी है जब प्रदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा जारी है। देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित रिलांयस के  ज्वेलरी शोरूम में बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया।

कुल 5 बदमाश रिलांयस ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बन कर आए थे। जिसके बाद उन्होंने शोरूम में बंदूक की नोंक पर कर्मचारियों को बंधक बनाया। लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने सभी कर्मचारियों के हाथ-पैर बांध कर पेंट्री में बंद कर दिया। और शोरूम में मौजूद सभी कीमती आभूषण और गहने लूट लिए।

बदमाश इस पूरी घटना को सिर्फ 10 मिनट में अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को बहुत देर में लगी। ऐसे में राष्ट्रपति की सुरक्षा के चलते पूरे शहर में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर था बावजूद इसके बदमाशों ने लूट की घटना को बड़ी आसानी से अंजाम दिया। इस घटना के बाद हर तरफ पुलिस प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
 


संबंधित समाचार