होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM City करनाल में बदमाशों के हौसले बुलंद, क्राइम ब्रांच के ASI की बाइक सवारों ने गोली मारकर की हत्या

CM City करनाल में बदमाशों के हौसले बुलंद, क्राइम ब्रांच के ASI की बाइक सवारों ने गोली मारकर की हत्या

 

Haryana ASI shot: करनाल के कुटेल गांव से एक दुखद खबर सामने आ रही है। क्राइम ब्रांच में कार्यरत एक अधिकारी को उनके घर के बाहर कल शाम अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई।

संजीव यमुनानगर के क्राइम ब्रांच में ASI के पद पर कार्यरत थे। वह कल शाम अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनके सिर पर गोली मार दी गई। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की, एक गोली संजीव के माथे पर और दूसरी गोली उनकी कमर पर लगी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

छानबीन में जुटी पुलिस 

इस घटना के बाद पुलिस और CIA की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से गोलियों के खोखे भी बरामद हुए हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आसपास के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी।

परिवार में पसरा मातम 

इस दुखद घटन के बाद परिवार में मातम पसर गया है। संजीव का परिवार पहले ही मुश्किलों से घिरा है, क्योंकि कुछ समय पहले ही उनके भाई और पिता का देहांत हो चुका था। ऐसे में घर की जिम्मेदारी संजीव के कंधों पर ही थी। अब परिवार को संजीव की मौत की खबरों ने झकझोक कर रख दिया है। संजीव कुमार की उम्र करीब 42 वर्ष थी और उनके दो बच्चे हैं।

पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अखिर सवाल यह है कि सीएम सिटी करनाल में एक के बाद एक ऐसी घटनाएं क्यों सामने आ रही हैं। बदमाशों के हौशले इतने बुलंद है कि वह अब पुलिस अधिकारी को अपना निशाना बना रहै हैं। बता दें कि इससे पहले ओंगद गांव में भी बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकान के बाहर फायरिंग की थी। 


संबंधित समाचार