होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

HPU Shimla: विश्वविद्यालय में सम्मान मिलने पर भावुक हुए अनुपम खेर, आंखों से छलके आंसू

HPU Shimla: विश्वविद्यालय में सम्मान मिलने पर भावुक हुए अनुपम खेर, आंखों से छलके आंसू

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में छात्र संघ के कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) भाव विभोर हो गए। विश्वविद्यालय में सम्मान मिलने पर उनके आंसू छलक पड़े। इस पर कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक समारोह है। इस समारोह में विश्वविद्यालय से पढ़कर निकले करीब 500 पूर्व छात्रों ने भाग लिया हैं। इस कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) द्वारा की गई।

इस दौरान समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, निदेशक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली डॉ. रणदीप गुलेरिया और ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए।

प्रो. एसपी बंसल ने इस पर कहा कि विश्वविद्यालय को इन सभी पूर्व विद्यार्थियों पर गर्व है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह के एक ऐतिहासिक और भव्य पूर्व विद्यार्थी वृहद् समागम का आयोजन कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें- Chamba: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, दो घायल


संबंधित समाचार