होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कैसा रहेगा हरियाणा में आज का मौसम? इन शहरों में जमकर बरसरेंगे बादल

कैसा रहेगा हरियाणा में आज का मौसम? इन शहरों में जमकर बरसरेंगे बादल

 

Haryana Weather: मानसून के मौसम में भी हरियाणा के लोगों को दिन के समय में गर्मी और उमस ने परेशान कर रखा है। आज गुरुवार को हरियाणा के कई इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन फिर दिन में काफी धूप हो गई।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश में बारिश होने से लोगों को उमस से राहत भी मिली। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आज गुरुवार को हरियाणा के कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज गुरुवार को हरियाणा के कई हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर हरियाणा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में हरियाणा के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।


संबंधित समाचार