होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया गया मानदेय, किए ये बड़े ऐलान

हरियाणा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया गया मानदेय, किए ये बड़े ऐलान

 

CM Manohar Lal: प्रदेश में मनोहर लाल ने बीते शनिवार विशेष चर्चा कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया, जिसमें मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की बात कहीं। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं बढ़ाया गया मानदेय

सीएम ने 10 साल से अधिक सेवा देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 14 हजार करने सहित कई बड़े ऐलान किया है। इसके साथ ही सीएम ने दस वर्ष तक की सेवा देने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 11401 रुपए से बढ़ाकर 12500 रुपय करने का ऐलान किया है। 
इसके आलावा आंगनवाड़ी हेल्पर का मानदेय 6781 रुपए से बढ़ाकर 7500 रुपए से किया गया है। 

CM मनोहर लाल ने किए ये बड़े ऐलान

-दस वर्ष से अधिक सेवा करने वाली 12,661 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 14 हजार किया गया।
दस वर्ष तक की सेवा वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,401 से बढ़ाकर 12,500 किया गया।
-मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी मानदेय बढ़ाकर 11,401 से 12,500 किया गया।
-आंगनबाड़ी हेल्पर का मानदेय 6,781 से बढ़ाकर 7,500 से किया गया।
-सुपरवाइजर के 25 फीसदी पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से ही भरे जाएंगे।
-आंगनवाड़ी हेल्पर्स को अब रिटायरमेंट पर 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 1 लाख की बजाय 2 लाख दिए जाएंगे।
- CM मनोहर लाल ने वर्दी भत्ता की भी बढ़ाने की घोषणा की है, अब 800 की बजाय 1500 होगा वर्दी भत्ता।
-प्रदेश में गांव के सरकारी स्कूलों में 4,000 नई बाल वाटिका खोली जाएंगी।


संबंधित समाचार