होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

18 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

18 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1800 : लार्ड वेल्जली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।

1868 : फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।

1891 : कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।

1900 : विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म।

1924 : फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेनाएँ वापस बुलानी शुरु की।

1940 : पहली बार मौसम मानचित्र का टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।

1945 : ऐसी खबर आई कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ताइवान के एक हवाई अड्डे पर हुई विमान दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। यह भी कहा गया कि एक निकटवर्ती जापानी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि इस खबर को लेकर लंबे समय तक रहस्य बना रहा।

1949 : हंगरी में संविधान लागू हुआ।

1951 - पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना।

1973 : अमेरिका के बोस्टन में पहले एफ एम रेडियो स्टेशन के निर्माण को मंजूरी।

1999 : तुर्की में भूकम्प से लगभग 45,000 लोगों की मौत।

2000 : इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।

2008 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।

2012 : नाटो के हवाई हमले में अफगानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत। 

 

यह भी पढ़ें- 17 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं