होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

17 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

17 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1836: ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किए गए।

1858: हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

1909: मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या के मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गई।

1915: चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।

1917: इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1941: पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।

1947: भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी स्वदेश रवाना।

1978 : तीन अमरीकियों ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया।

1982: जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।

1987: जर्मन तानाशाह अडॉल्फ हिटलर के क़रीबी माने जाने वाले रूडोल्फ़ हेस जेल में मृत पाए गए।

1988: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाल्ड राफेल की एक विमान दुर्घटना में मौत।

1998: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने वाइट हाउस की पूर्व कर्मचारी मोनिका लेविंस्की के साथ अपने अनुचित संबंधों की बात स्वीकार की। यह प्रकरण दुनियाभर में चर्चित रहा था।

1999: तुर्की के औद्योगिक शहर इज़मित में सुबह सवेरे आए भीषण भूकंप में कम से कम एक हजार लोगों की मौत। संपत्ति का भारी नुकसान।

2002: रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इनकार किया।

2005: पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट।

यह भी पढ़ें- 16 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं